Menu
blogid : 23396 postid : 1138352

वर्निका,एक लड़की जिसने दिखाई कई लोगों को दिशा

nayi sadak
nayi sadak
  • 4 Posts
  • 1 Comment

वर्निका तिवारी, वर्णिका एक सामाजिक संस्था के मुख्य संचालकों में हैं,जो की शिक्षा और लड़कियों के कौशल विकास के लिए कार्य करती है| जिसका मुख्य कार्य झुग्गियों में साक्षरता और शिक्षा का विकास तथा बच्चों का मेनस्ट्रीम स्कुल में दाखिला कराना है|

इनसे मै इंडिया अगेंस्ट करप्शन मुवमेंट में मिला, कई क्षेत्रों में काबिलियत की वजह से शुरुआत से ही इन्हें सभी पसंद करते हैं, फोटोग्राफर भी हैं, डिज़ाइनर भी है और लीडरशिप ट्रेनर भी हैं और आज देश की एक बड़ी सोशल आर्गेनाइजेशन “पिरामल फाउंडेशन” में काम भी करती हैं|

इनके पिता जी का समय से बहुत पहले निधन हो गया, और कोई भाई नहीं है तो घर की सभी जिम्मेदारियां भी ये दस साल के समय से संभाल रही हैं| अन्ना आन्दोलन से लेकर आज तक ढेर सामाजिक कामों में मैंने निःस्वार्थ भाव से इन्हें मदद करते हुए देखा है, साथ साथ में इन्होने अपनी पढाई पूरी की और आज समाज के लिए और दूसरी लड़कियों और महिलायों के लिए एक सफल जिंदगी जीने का उदाहरण हैं|

सामान्य जीवन जीते हुए एक बेहतर जिंदगी जीना और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाना बेहद ही सराहनीय है| वर्निका जैसे ढेर सारे उदहारण हमारे आस पास दिखाई पड़ जाते हैं, हमें ऐसे चेहरों को आगे लाना होगा जो की देश और समाज के लिए सिर्फ सोचते ही नहीं बल्कि कार्य भी करते हैं|
varnika tiwari

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh